व्हाट्सएप पर अब आप बिना ऑडियो के वीडियो शेयर कर सकते हैं।l
दोस्तों नमस्कार, स्वागत हुआ आपका #A2Z_ONLINE_SERVICES ब्लॉग पर। जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि व्हाट्सएप में कुछ - ना - कुछ नया अपडेट आता रहता है, ऐसा हीं अपडेट हाल ही में व्हाट्सएप में लाया है। इस अपडेट के साथ आप किसी को भी वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर सकते हैं। कोई ऐसी वीडियो आपको भेजनी है जिसमे ऑडियो अगले व्यक्ति को ना जाए और सिर्फ आपका भेजा गया वीडियो जाए तो जल्दी से अपना व्हाट्सएप प्ले स्टोर से अपडेट करें।
व्हाट्सएप क्या है ?
व्हाट्सएप एक मैसेजिंग ऐप है, जो की पूरे दुनिया में पॉपुलर सोशल मीडिया एप्लीकेशन में एक है। इस एप्लीकेशन को भारत में बायकॉट भी किया गया, कारण व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी है। बाद में व्हाट्सएप ने कहा कि जैसा भ्रम फैलाया गया है वाइस कुछ भी नही है। व्हाट्सएप किसिया भी कॉन्टैक्ट का डाटा लीक नही करता है और ना ही किसी को शेयर करता है। इसके बाद हाल ही में भारत में सोशल मीडिया के लिए एक नया कानून आया जिसके तहत अब व्हाट्सएप हो या कोई सोशल मीडिया एप्लीकेशन इसपर गलत समाचार और गंदी तस्वीर या कमेंट्स भेजने वालों की खबर सरकार को देनी होगी। इसलिए अगर आप ऐसा करते हीं तो आप बुरे फस सकते हैं।
व्हाट्सएप को अपडेट कैसे करें?
व्हाट्स को उड़ते करना बहुत आसान है। बस अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाइए और वहां व्हाट्सएप सर्च कीजिए या अगर आपके फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल है तो माय ऐप एंड गेम्स में जाकर व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते हैं। व्हाट्सएप अपडेट होने के बाद जो भी कुछ नया आता है वह आपके व्हाट्सएप में जुड़ जाता है।
व्हाट्सएप पर म्यूट ऑडियो वाली वीडियो कैसे भेजे?
व्हाट्सएप पर जैसा कि आप सभी को बताया गया कि नए अपडेट में आप म्यूट ऑडियो वाली वीडियो भेज सकते हैं। बिना ऑडियो वाली वीडियो भेजने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें -
- पहले आप अपने व्हाट्सएप को खोलें।
- अब जिस भी व्यक्ति को बिना ऑडियो वाली वीडियो भेजनी है उनका चैट ओपन करें।
- चैट ओपन करने के बाद अटैचमेंट वाले आइकन पर क्लिक कर अपना वीडियो एड करें।
- वीडियो एड होने के बाद ट्रिम वीडियो ऑप्शन के नीचे यानी कि ऊपर वाले सेक्शन में आपको एक वॉल्यूम का आइकन दिखाई पड़ेगा।
- वॉल्यूम के आइकन पर क्लिक करे, वॉल्यूम आइकन पर क्लिक करने के बाद आपका वीडियो म्यूट हो जायेगा और फिर आप अपने वीडियो को सेंड करें
- ऐसा करने से आप कीसिया भी वीडियो को म्यूट कर दूसरे को शेयर कर सकते हैं।
व्हाट्सएप की यह अपडेट कैसी लगी आपको हमे कमेंट्स करें और इस पोस्ट को शेयर करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment